'The Paradise' में राघव जुयाल का खूंखार रूप, विक्रम मलिक के रोल में ढाया कहर, देखें धांसू अवतार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अभिनेता राघव जुयाल आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' में विक्रम मलिक के दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष कैरेक्टर रिवील वीडियो जारी कर उनके किरदार से पर्दा उठाया है। नैचुरल स्टार नानी अभिनीत और निर्देशक श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही 'द पैराडाइज' को वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में माना जा रहा है। 

विक्रम मलिक का दमदार किरदार

फिल्म 'दसरा' की सफलता के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला का यह दूसरा बड़ा सहयोग है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। जारी वीडियो में राघव जुयाल का अब तक का सबसे अलग और प्रभावशाली अवतार देखने को मिला है। विक्रम मलिक के रूप में उनका किरदार ताकत, आक्रोश और प्रभावशाली व्यक्तित्व से भरपूर नजर आता है। वीडियो में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। 

विक्रम मलिक बनकर चौंकाया

वहीं, नानी के साथ उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले निर्मित 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश समेत आठ भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, निर्माताओं ने हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए संपर्क किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। भव्य पैमाने, दमदार कलाकारों और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ 'द पैराडाइज' से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें  : 
Gajra First Look: 'गजरा' के पहले लुक में बदले अंदाज में नजर आईं अदा शर्मा, मराठी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

संबंधित समाचार