US की सांस्कृतिक राजदूत मैरी मिलबेन भारत में आजादी के 75वें समारोह में करेंगी परफॉर्म

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। भारत इस वर्ष आजादी की 75वां वर्षगांठ मना रहा है। भारत हर वर्ष अपने इस राष्ट्रीय पर्व पर विश्व के किसी न किसी राजनेता को विशेष अतिथि के ताैर आमंत्रित करता है। इस बार भी भारत ने अफ्रीकी अमेरिकी कलाकार व अमेरिका की सांस्कृतिक राजदूत मैरी मिलबेन को आमंत्रित किया है। अमेरिकी सिंगर मैरी …

वाशिंगटन। भारत इस वर्ष आजादी की 75वां वर्षगांठ मना रहा है। भारत हर वर्ष अपने इस राष्ट्रीय पर्व पर विश्व के किसी न किसी राजनेता को विशेष अतिथि के ताैर आमंत्रित करता है। इस बार भी भारत ने अफ्रीकी अमेरिकी कलाकार व अमेरिका की सांस्कृतिक राजदूत मैरी मिलबेन को आमंत्रित किया है। अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय राष्ट्रगान गाने के लिए मशहूर हैं। वह भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रस्तुति देंगी।

अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ओम जय जगदीश हरे और जन गण मन के दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। मिलबेन को विदेश मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा भारत में आमंत्रित किया गया है। वह आईसीसीआर यानी इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन द्वारा आमंत्रित की जाने वाली पहली अमेरिकी और अफ्रीकी – अमेरिकी कलाकार है। बताया जा रहा है कि मिलबेन भारत की यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं।

मैरी मिलबेन 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने और प्रदर्शन करने के लिए भारत की यात्रा करेंगी। वह 1.4 अरब  दर्शकों के लिए परफॉर्म करेंगी। जैसा कि ICCR द्वारा घोषित किया गया है, वह यूएस का प्रतिनिधित्व करने वाली विशेष अतिथि भी होंगी। मिलबेन एनएफटी ग्लोबल कंपनी की सह-संस्थापक और यूएस-इंडिया रिलेशंस की रणनीतिक सलाहकार प्रिया सामंत के साथ देश का दौरा करेंगी।

मिलबेन ने भारत की यात्रा को बताया तार्थयात्रा
मिलबेन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह डॉ मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 1959 में की गई पहली भारत यात्रा का जिक्र करती हैं। वह कहती हैं कि किंग ने कहा था कि अन्य देशों में मैं एक टूरिस्ट के तौर पर जा सकता हूं। लेकिन, भारत में मैं एक तीर्थयात्री के तौर पर आया हूं। मिलबेन ने आगे कहा कि मैं उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने मार्टिन लूथर किंग की तरह भारत की अपनी पहली यात्रा को तीर्थयात्रा का नाम दिया।

वीडियो में, मिलबेन नवनिर्वाचित भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू और भारत सरकार का धन्यवाद किया। पहली बार वह भारत में देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और इंडियास्पोरा की 10वीं वर्षगांठ भी प्रदर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें:-इजराइल-फिलीस्तीन के बीच जंग पर लगा ब्रेक, संघर्ष विराम हुआ लागू

संबंधित समाचार