बरेली: मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर रिजर्व में रखे जाएंगे ट्रांसफार्मर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शहर में गुल नहीं होगी बिजली

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंंत्री के कार्यक्रम को लेकर बिजली विभाग की ओर से भी तैयारी की जा रही है। बरेली कॉलेज और सर्किट हाउस के आसपास की बिजली लाइनों को विभाग की तरफ से दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शहर में किसी भी हाल में बिजली कटौती नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जनरेटर से बिजली की सप्लाई दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट की दो टूक, अतिक्रमण से हुई दिक्कत तो नगर निगम और पुलिस जिम्मेदार

बरेली कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 7 दिसंबर को जनसभा होनी है। इसको लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। सभी विभागों की तरफ से काम कराए जा रहे हैं। बिजली विभाग की तरफ से भी अपनी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। सिविल लाइंस जेई श्याम बली ने बताया कि बरेली कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जनरेटर से बिजली की सप्लाई दी जाएगी।

अगर जरूरत पड़ती है तो जनरेटरों को रिजर्व में रखा जाएगा। वहीं बरेली कॉलेज और सर्किट हाउस के आसपास की बिजली निरंतर जारी रखने के लिए लाइनों को भी ठीक किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शहर में बिजली कटौती नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई फाल्ट होता है तो टीम को भेजकर उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: 7 की रात रात्रि विश्राम कर सकते हैं सीएम, मशीनरी अलर्ट मोड में 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा
केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना; मोदी के ‘शक्ति सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर
Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला
Independence Day 2026 : BIU में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा- विश्व में अग्रणी बनने को स्किल्स पर करें काम
Independence Day 2026 : CM योगी बोले- ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, अब ‘उत्सव प्रदेश’ है यूपी; गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां