बरेली: वन एवं वन्य जीव विभाग में इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बरेली, अमृत विचार। वन एवं वन्य जीव विभाग और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में स्नातक व परास्नातक छात्र इंटर्नशिप कर सकते हैं। प्रशिक्षु कार्यक्रम के संयोजक विमल कुमार ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष के पत्र के अनुसार वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के छात्रों व शोधकर्ताओं को अन्य विषयों के साथ वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, विधि, पर्यावरण, वानिकी एवं वन्य जीवों से संबंधित विषयों पर भी शिक्षा प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें - बरेली: बीएससी नर्सिंग के परीक्षा फार्म 26 से भरे जाएंगे

इन विषयों में पांच स्नातक छात्रों या शोधार्थियों के लिए एक माह एवं परास्नातक के छात्रों या शोधार्थियों के लिए तीन महीने का फील्ड व्यावहारिक अनुभव की सुविधा के लिए 1 जनवरी से इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी। इंटर्नशिप के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन उपलब्ध कराएं। इसी तरह से चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में इंटर्नशिप के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: पीएचडी में 732 प्रवेश हुए, दूसरी मेरिट होगी जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Spirit एयरलाइंस ने किया 34 सालों के बाद कारोबार बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से समाप्त हुआ संचालन  
एक्शन में सीएम योगी : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, खोदी गईं सड़कों-गड्ढों को तत्काल भरने के दिए निर्देश
34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस स्पिरिट हुई बंद: तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द, 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Maharashtra Board Results : महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का आया रिएक्शन, अमित मालवीय बोले-'चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक ''स्पष्ट संदेश'