नए कानून, बढ़ता निवेश… यूपी में उद्यमिता को नई उड़ान

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनायी गई नीतियों का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। उद्यमी प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। जिससे प्रदेश के साथ ही देश के आर्थिक विकास को गति मिलना तय हैं। यह बातें उत्तर प्रदेश के  निदेशक अभियोजन ललित मुदगल ने बतौर मुख्य अतिथि सोमवार को हैशटैग लखनऊ और एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम मोस्ट ट्रस्टेड एंटरप्रेन्योर - 2026 में कही।

 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमियों को सरकार की तरफ से उनके लिए बनाये जा रहे अनुकूल माहौल और नये कानून की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। इससे उन्हें कारोबार करने में आसानी होगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह का कार्यक्रम आज एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित हुआ है उससे छात्र-छात्राओं को नई जानकारी मिलेगी। जिससे वह उद्यमिता के लिए प्रेरित होंगे, साथ ही उद्यमिता के क्षेत्र में विश्वसनीयता भी कायम होगी। 

एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (SRGI) के संस्थापक व चेयरमैन एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा दौर में युवाओं को रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया जाना बहुत जरूरी है। मोस्ट ट्रस्टेड एंटरप्रेन्योर - 2026 जैसे कार्यक्रमों से स्टूडेंटस की काउंसलिंग होती है, उन्हें रोजगार मिलता है।

एमएलसी
मोस्ट ट्रस्टेड एंटरप्रेन्योर-2026 कार्यक्रम के दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान अतिथियों को श्रीकृष्ण-राधा की तस्वीर भेंट करते हुये

 

इस दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान ने अमृत विचार समाचार पत्र और डिजिटल को बधाई देते हुये कहा है कि जिस तरह से अमृत विचार ने मोस्ट ट्रस्टेड एंटरप्रेन्योर कार्यक्रम में इनिशिएटिव लिया है, वह नश्चित तौर पर सराहनीय है। चूंकि आज की जरूरत भी है कि युवाओं को हमारी संस्कृति और संस्कार से जोड़कर रोजगारपरक बनाया जाये। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान ने भी रोजगारपरक कार्यक्रमों को स्टूडेंटस के लिए हितकारी बताया है।

उ‌द्यमिता और आत्मनिर्भरता को नई पहचान दे रहे हैं शुमैल आदिल

IMG_20260810_222525
हैशटैग लखनऊ के डायरेक्टर शुमैल आदिल

 

हैशटैग लखनऊ के डायरेक्टर शुमैल आदिल लंबे समय से एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट, सेल्फ एम्प्लॉयमेंट और आत्मनिर्भर भारत की सोच को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं।

उनकी खासियत है कि हर कार्यक्रम को पिछले आयोजन से अधिक प्रभावशाली और सफल बनाने का प्रयास करते हैं। उद्यमियों, युवाओं और व्यवसायिक जगत को मंच देकर वे नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें की सोच को मजबूत कर रहे हैं। उनकी यह निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच आज हैशटैग के आयोजनों को एक अलग पहचान दिला रही है। शुमैल आदिल ने कहा कि हर नया आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सफलता की पिछली कहानी से आगे बढ़ने का नया प्रयास है।

इन्हें मिला सम्मान

कार्यक्रम में अपनी मेहनत और लगन से समाज में अलग मुकाम हासिल करने वाले 8 उद्यमियों को सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वाली विभूतियों में सिग्मा प्राइवेट लिमिटेड के मो. वकास, मुखर्जी हॉस्पिटल के डॉ. सुजाय मुखर्जी, व्हाइट फैदर के जसजीत सिंह, सोशल इम्पैक्ट लीडर किशन शर्मा, चैतन्य वेलफेयर की डॉ. ओम सिंह, सोशल इम्पैक्ट लीडर तुषार शर्मा, शंकुतला इंटरप्राइजेज के विकास सिंह और वीवीवी कैमिकल लिमिटेड के विकास मिश्रा शामिल रहे हैं।

संबंधित समाचार