Agniveer Recruitment : अग्निवीर भर्ती रैलियों में प्रशासन करेगा पूरा सहयोग, एडीजी रिक्रूटिंग ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
On

मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैलियां अगस्त 2026 के मध्य से शुरू होंगी। सेना के एडीजी रिक्रूटिंग मेजर जनरल मनीष कुमार ने मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से मुलाकात कर भर्ती रैलियों की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश सरकार ने सेना को प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया।

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों में प्रशासन सहयोग करेगा। इस सम्बंध में सोमवार को एडीजी रिक्रूटिंग (यूपी और उत्तराखंड) मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम, एसएम ने मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से मुलाकात की।

एक कॉन्फ्रेंस में अग्निवीर भर्ती रैलियों के बारे में चर्चा हुई। सेना के उच्च अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्ष 2027 के लिए अगस्त 2026 के मध्य से रैली शुरू होने वाली हैं। बैठक में सहयोग का आश्वासन मिला। जनरल ऑफिसर ने सिविल प्रशासन से मिले सहयोग की सराहना की।

साथ ही मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में सेना भर्ती अधिकारी द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों के लिए राज्य और जिला प्रशासन से जरूरी तालमेल वाले क्षेत्रों पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने सेना को आश्वासन दिया कि देश के भविष्य के रक्षकों को चुनने के इस अहम अभियान में प्रदेश सरकार का सहयोग जारी रहेगा।

संबंधित समाचार