Christmas 2022: दुनिया के इन देशों में नहीं सेलिब्रेट किया जाता है क्रिसमस, जानें वजह
आज दुनियाभर में 25 दिसंबर यानी क्रिसमस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोगों ने अपने परिवार या दोस्तों के साथ कई प्लान बनाए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां क्रिसमस नहीं मनाया जाता है। आज हम आपको उन्हीं देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किन देशों में क्रिसमस नहीं मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Christmas Tradition : नॉर्वे में क्रिसमस पर झाड़ू छिपाने का रिवाज, जानिए दुनिया में कैसे मनाते हैं क्रिसमस
लीबिया
आपको ये पता होना चाहिए कि लीबिया देश महाद्वीप में मौजूद है जो क्रिसमस डे कई वर्षो से नहीं मनाता है। ऐसा कहा जाता है कि क्रिसमस डे के मौके पर यहां के लोग अपने स्थानीय त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।
अफगानिस्तान
आपको बता दें कि अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जहां सिर्फ आज से ही नहीं बल्कि कई सालों से क्रिसमस डे सेलिब्रेट नहीं किया जाता रहा है। इस देश के लोग क्रिसमस डे पर पार्टी मनाने के खिलाफ हैं। अफगानिस्तान के लोगों का यह कहना है कि अफगानिस्तानी समाज अंग्रेजी त्यौहार नहीं मनाता है।
पाकिस्तान
बता दें भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे नहीं मनाता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में 25 दिसंबर के दिन देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती मनाई जाती है इसलिए इस दिन छुट्टी होती है।
ईरान
आपको बता दें कि ईरान एक ऐसा देश है जहां क्रिसमस डे मनाया प्रतिबंधित है। यहां के लोग सिर्फ अपने धर्म को मानते हैं और धार्मिक भावना के कारण क्रिसमस डे नहीं मनाते हैं।
ये भी पढ़ें- Christmas Day 2022: क्रिसमस में क्यों होता है लाल और हरे रंगों के गुब्बारे का इस्तेमाल, जानें इसका महत्व
