फिरोजाबाद की नई पहचान: ईको टूरिज्म के मानचित्र पर चमका रूरिया स्वरूपपुर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : ‘कांच नगरी’ के नाम से प्रसिद्ध फिरोजाबाद अब ईको पर्यटन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उप्र. ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा मदनपुर ब्लॉक स्थित रूरिया स्वरूपपुर गांव को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से विकसित कर एक नए ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया गया है। करीब 3.62 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना ने क्षेत्र को पर्यटन और पर्यावरण के अद्भुत संगम के रूप में उभारा है।

यह जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि रूरिया स्वरूपपुर को सुनियोजित ढंग से पर्यटकों के अनुकूल बनाया गया है। यहां आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण अनुकूल बैंबू कॉटेज, आधुनिक शौचालय, आकर्षक लैंडस्केपिंग, ओपन एयर थिएटर, बच्चों के लिए प्ले जोन, गार्ड एवं सूचना केंद्र, गजीबो, साइनेज, मुख्य प्रवेश द्वार और तटबंध का निर्माण कराया गया है। इन सुविधाओं के कारण यह स्थल परिवार, युवाओं, प्रकृति प्रेमियों और शोधार्थियों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य बन गया है। उन्होंने बताया कि रूरिया स्वरूपपुर प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां स्थित भगवान श्रीराम का मंदिर, स्वामी जी की गुफा और निकटवर्ती रुद्राणी देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म