गंदगी और प्लास्टिक पर 71,650 जुर्माना, लखनऊ नगर निगम ने चलाया अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : शहर में नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जोन-1 में गंदगी और अतिक्रमण के मामलों में 24,200 का जुर्माना वसूला। इसके अतिरिक्त कालीदास मार्ग से 1090 चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। जोन-2 में प्लास्टिक के खिलाफ 18 दुकानों का निरीक्षण किया। प्लास्टिक मिलने पर चार दुकानों का चालान करके 3,750 रुपये और अतिक्रमण व गंदगी पर दो का चालान करके तीन हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।

जोन-4 में सबसे अधिक अतिक्रमण/गंदगी में 2 चालान करके 10,200 तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के मामलों में दो चालान करके 26,000 का जुर्माना वसूला गया। जोन-8 के सेक्टर-8 क्षेत्र में 82 दुकानों, ठेलों एवं होटल व ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गंदगी फैलाने एवं पॉलीथिन के प्रयोग पर कुल आठ चालान करके 4,500 का शमन शुल्क जमा कराया गया। लगभग 250 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर नियमानुसार नष्ट की गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज