Joshimath Sinking: जोशीमठ को बदहाल करने के लिए NTPC कितना जिम्मेदार ? सरकार ने उठाया अहम कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोशीमठ, अमृत विचार। उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव की घटनाएं सामने आने के बाद से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मामले को लेकर राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी चिंतित है। उधर, स्थानीय लोग अपने घरों में दरारों के लिए कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। भू-धंसाव के मामले में लोग एनटीपीसी पर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Joshimath Sinking : ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा, जोशीमठ केवल 12 दिनों में 5.4 सेमी धंसा

8 इंस्टीट्यूट कर रहे स्टडी 

लोगों का कहना है कि एनटीपीसी (NTPC) द्वारा किए गए ब्लास्ट से ही जोशीमठ तबाह हो रहा है। इस बात में कितना सच है, उत्तराखंड सरकार इसकी जांच कराने में जुट गई है। भू-धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए 8 इंस्टीट्यूट स्टडी कर रहे हैं। इसमें एनटीपीसी परियोजना के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षण चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः जोशीमठ में NTPC के खिलाफ नाराजगी, 'NTPC GO BACK' के लगे पोस्टर- जानिये वजह

उधर, उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू, का कहना है कि इस स्टडी की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 संस्थान इस वक्त जोशीमठ -धंसाव के कारणों की जांच कर रहे हैं। एनटीपीसी का भी काम अभी बंद है। इस संकट के लिए एनटीपीसी जिम्मेदार है कि नहीं, इसकी भी जांच होगी। जांच के बाद पता चल जाएगा कि इस पूरे मामले में कौन जिम्मेदार है?

संबंधित समाचार