बरेली: हीट वेव का खतरा, 28 अप्रैल तक 11:30 बजे तक चलेंगे स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार: भीषण गर्मी की वजह से परिषदीय स्कूलों को 28 अप्रैल तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से बीएसए को भेजे पत्र के मुताबिक 28 अप्रैल तक बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों का संचालन पहले की तरह सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली के लोगों ने बदलाव का मूड बना लिया है: प्रवीण सिंह ऐरन

संबंधित समाचार