बरेली: PM मोदी के रोड शो में रथ के पीछे भी नहीं चल सके नेता, SPG ने रोका...काफिले को जाते देखते रह गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- एसपीजी के मना करने के बाद नेता मायूस हो गये।

बरेली, अमृत विचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने मेयर, विधायकों और अन्य भाजपा नेताओं को रथ पर सवार होने के साथ-साथ पीछे चलने से भी रोक दिया। इससे नेता मायूस हो गए और काफिले को जाते देखते रह गए।

स्वयंवर बारात घर के पास मोदी का रोड शो चलने को तैयार था। शुरुआती प्वाइंट पर मेयर डाॅ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, वनमंत्री डाॅ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, डाॅ. डीसी वर्मा, डाॅ. एमपी आर्या, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष डाॅ. केएम अरोरा भी रथ के काफिले के पीछे चलने को तैयार थे लेकिन एसपीजी ने सभी नेताओं को काफिले के पीछे चलने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: PM मोदी के रोड शो के दौरान कई लोगों की कट गई जेब, बाइक भी ले गए चोर

संबंधित समाचार