बरेली: बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत, लाइन पार करन के दौरान हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: बरेली जंक्शन जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसफपुर स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जीआरपी एसएसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला की शिनाख्त 70 वर्षीय चंद्रवती निवासी धर्मपुर कला थाना बिलारी जिला मुरादाबाद के रूप में हुई। परिजन शुक्रवार को जीआरपी थाने पहुंचे। 

चंद्रवती आसफपुर में अपने मायके से लौट रही थीं। ट्रेन पकड़ने के लिए लाइन पार कर प्लेटफार्म पर जा रही थीं लेकिन सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन के लोको पायलट इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: पवन विहार में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र, 5 करोड़ 98 लाख रुपये की आएगी लागत

संबंधित समाचार