बरेली: पीएम से मिलने वालों की लिस्ट से उड़ा बेटे के नाम तो विधायक पर बिफरे वरिष्ठ भाजपा नेता, कहे अपशब्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: कुछ ही दिन पहले पार्टी के ही एक नेता के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ शुक्रवार को खेल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर मिलने वालों की लिस्ट में उन्होंने अपने बेटे का नाम भी जुड़वा रखा था जो ऐन मौके पर एक विधायक के कहने पर हटा दिया गया। बेटे को एयरपोर्ट से लौटना पड़ा तो भाजपा नेता इतने बिफरे कि कई पार्टी नेताओं के बीच ही विधायक को अपशब्द कहते हुए देख लेने की धमकी देते रहे।

एयरपोर्ट पर पीएम से मिलने वालों की लिस्ट पीएमओ भेजी गई थी, इसमें भाजपा नेता के बेटे का भी नाम था लेकिन वहां से एप्रूव होकर आई लिस्ट से बेटे समेत तीन लोगों के नाम काट दिए गए। इनकी जगह लिस्ट में बैल कोल्हू के एमडी घनश्याम खंडेलवाल के बेटे आशीष खंडेलवाल और फनसिटी के अनिल अग्रवाल का नाम जोड़ दिया गया। भाजपा नेता को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

बेटे को एयरपोर्ट से लौटाया गया तो उन्होंने प्रशासन के अफसरों पर नाराजगी जताई, तब पता लगा कि एक विधायक के कहने पर उनके बेटे का नाम हटाया गया है। इसके बाद भाजपा नेता आपे से बाहर हो गए। राजेंद्रनगर में स्वयंवर बरातघर जहां से रोड शो शुरू होने वाला था, वहां उन्होंने विधायक को कई पार्टी नेताओं के बीच अपशब्द कहने शुरू कर दिए। यह तक कह दिया कि पीएम का कार्यक्रम न होता तो विधायक को अभी देख लेते।

यह भी पढ़ें- बरेली: PM मोदी के रोड शो में रथ के पीछे भी नहीं चल सके नेता, SPG ने रोका...काफिले को जाते देखते रह गए

संबंधित समाचार