बरेली:अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला ने पति के दूसरी औरतों से अवैध संबंध से परेशान होकर पति का विरोध किया जिस पर दंबग पति ने पत्नी को जमकर पीटा। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण महिला की हालत बेहद बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वालों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला बारादरी थाना क्षेत्र की कॉलोनी की रहने वाली एक महिला का है जिसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति के दूसरी औरतों से अवैध संबंध हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने जमकर पीटा। जिसके बाद महिला ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

आनन फानन में परिवार वालों ने महिला को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। वहीं इसकी शिकायत थाने में की है। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: शराब पीने से बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल में मौत

 

 

 

संबंधित समाचार