बरेली: शराब पीने से बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक को जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन करना भारी पड़ गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला बदायूं फैजगंज बेहटा के गांव संडोल निवासी 30 वर्षीय शिवराज सिंह पुत्र मूलचंद के मामा दानवीर ने बताया शिवराज शराब पीने का आदी था। सोमवार को गेहूं बेचकर घर पर आया। इस दौरान उसने जरूर से ज्यादा शराब पी रखी थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई। मृतक अपने पीछे पत्नी कृपा देवी और दो बेटा बेटी छोड़ गया।

ये भी पढे़ं- बरेली: पहली बार वोट डालने वालों में दिखा उत्साह, दिव्यांग और बुजर्ग भी कर रहे मतदान

 

संबंधित समाचार