अयोध्या: सफाई मित्रों को दिया जाएगा क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण

अयोध्या: सफाई मित्रों को दिया जाएगा क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण

अमृत विचार, अयोध्या। नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर सफाई मित्रों व सुपरवाइजरों को क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अगले छह माह तक समय-समय पर दिया जाता रहेगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की कार्यकुशलता में सुधार के साथ उन्हें फील्ड में कैसे काम करना है और नागरिकों को घरों से निकलने वाले कचरे को किस तरह से अलग-अलग रखना है, की ट्रेनिंग दी जा रही है।

पहले चरण में सभी 82 सुपरवाइजरों को क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद सफाई मित्रों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। सुपरवाइजरों को बताया गया कि सूखे और गीले कूड़ा की कैसे पहचान करना है। इसके अलावा लोगों को कूड़ा सफाई मित्रों को देने की जानकारी कैसे देनी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करना है। 

सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला ने बताया कि सफाई मित्रों और सुपरवाइजरों को उनकी कार्यकुशलता में सुधार के लिए यह प्रशिक्षण नगर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त और व्यवस्थित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

प्रशिक्षण के माध्यम से सुपरवाइजरों को फील्ड में कैसे काम करना है और वह कैसे सफाई करवाएं, कूड़ा एकत्र करके कहां डंप कराएं। उस कूड़े को निस्तारण के लिए कहां भेजा जाएगा। इस तरह की जानकारी दी जाती है। पिछले दिनों एक दिवसीय प्रशिक्षण सुपरवाइजरों को दिया गया है। अभी सफाई मित्रों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम अगले छह माह तक चलेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नगर आयुक्त ने बैठक में कसे पेच, तय की निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा