भारत के किन प्रमुख शहरों में रहते हैं कितने अरबपति?, यहां देखें Hurun Global Rich List

भारत के किन प्रमुख शहरों में रहते हैं कितने अरबपति?, यहां देखें Hurun Global Rich List

नई दिल्ली। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 में कुल 187 भारतीय अरबपति शामिल हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस सूची में 9वें स्थान पर मौजूद मुकेश अंबानी समेत सर्वाधिक 66 अरबपति मुंबई में रहते हैं। वहीं, नई दिल्ली में 39 जबकि बेंगलुरु में 21 अरबपति रहते हैं। बकौल हुरुन, इन 187 भारतीय अरबपतियों में 10 महिलाएं शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हुरुन दुनिया के अमीरों की लिस्ट (Hurun Global Rich List) में इकलौते भारतीय हैं, जिन्हें टॉप-10 में जगह मिली है। इस उपलब्धि के साथ ही मुकेश अंबानी फिर से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। इस लिस्ट में गौतम अडानी 23 वें स्थान पर है। जबकि मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर काबिज हैं।

M3M Hurun Global Rich List के अनुसार मुकेश अंबानी के पास इस समय 82 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि गौतम अडानी और उनके परिवार के पास 53 अरब डॉलर की संपत्ति है। लिस्ट के अनुसार एक साल में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दोनों की संपत्ति में गिरावट आई है। इस दौरान जहां मुकेश अंबानी की दौलत में 20 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं गौतम अडानी की दौलत में 35 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं साइरस पूनावाला और शिव नाडर परिवार को 46 और 50 वां स्थान मिला है।
इस लिस्ट में स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला और उनके परिवार को पहली बार जगह मिली है। साल 2023 की लिस्ट में कुल 3312 अरबपतियों को जगह मिली है। और इसमें सबसे ज्यादा अमेरिका, चीन और भारत के अरबपति शामिल हैं। लिस्ट में भारत के 187 अरबपतियों को जगह मिली है। इसमें से 16 अरबपतियों को पहली बार जगह मिली है।

भारत के इन शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा मुंबई में अरबपति रहते हैं। इस लिस्ट के अनुसार कुल 187 अरबपतियों में 66 मुंबई में, 39 दिल्ली में, 21 बंगलुरू में रहते हैं । इसके अलावा 61 अन्य शहरों मे रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिन भारत के टॉप 10 अरबपतियों को लिस्ट में जगह मिली है। उसमें 9 लोगों की दौलत में साल 2022 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। इस लिस्ट साइरस पूनावाला अकेले अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनकी दौलत में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है।

१०००

ये भी पढ़ें : अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की