बरेली: जिले में 5 मई को 18 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: जिले में 5 मई को होने वाली नीट 18 केंद्रों पर होगी। ओमेगा क्लासेज के प्रबंध निदेशक कलीमुद्दीन ने बताया कि परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। 

बताया कि इस बार परीक्षा में मोटे सोल के फुटवियर और बड़े बटन वाले कपड़े पहन कर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। 2 से 5.20 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व केंद्रों का गेट बंद करा दिया जाएगा। इसलिए परीक्षार्थियों को 1.30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को गंभीरता से पढ़ने और अनुपालन करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: पेट्रोल पंप पर रात में CNG देने से इनकार, अभद्रता पर राहगीरों का हंगामा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार