CM ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति से किया संविधान की रक्षा करने का आग्रह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के संविधान की रक्षा करने और इसे संकट से बचाने की अपील की। मुर्मू के स्वागत समारोह में यहां बनर्जी ने उनकी सराहना "गोल्डन लेडी" के रूप में की और कहा कि देश में विभिन्न समुदायों, जातियों तथा पंथों के लोगों की युगों से सद्भाव के साथ रहने की एक गौरवशाली विरासत रही है।

ये भी पढ़ें - काम पर लौटने के SC के निर्देश के बावजूद MP के वकीलों का काम बंद, आंदोलन जारी

बनर्जी ने कहा, "मैडम राष्ट्रपति, आप इस देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। मैं आपसे संविधान और इस देश के गरीब लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध करूंगी। हम आपसे इसे आपदा से बचाने का अनुरोध करेंगे।" मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचीं।

ये भी पढ़ें - NCERT की पाठ्यपुस्तकों में NEP के अनुरूप संशोधन, स्कूलों में 2024-25 सत्र से आने की संभावना

संबंधित समाचार