Kanpur Fire : शहर को बचाने के लिए अपर्याप्त संसाधन, व्यापारी बोले- आर्थिक राजधानी को मजबूत करने की जरूरत

Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के व्यापारी बोले शहर को बचाने के लिए अपर्याप्त संसाधन है।

Kanpur Fire : शहर को बचाने के लिए अपर्याप्त संसाधन, व्यापारी बोले- आर्थिक राजधानी को मजबूत करने की जरूरत

Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के व्यापारी बोले शहर को बचाने के लिए अपर्याप्त संसाधन है। इसके साथ ही कहा कि आर्थिक राजधानी को मजबूत करने की जरूरत है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire पांच कांप्लेक्स में भीषण आग। सैकड़ों दुकानें धधक रहीं थीं। थोक कपड़ा बाजार पूरी तरह खाक हो रहा था। इस बीच कानपुर प्रशासन अपर्याप्त संसाधनों से जूझ रहा था। लखनऊ सहित अन्य जिलों से मदद ली गई और उसके बाद भी भीषण आग पर काबू पाना आसान नहीं हो रहा था। इस बीच व्यापारियों ने इस कमजोरी पर रोष भी जताया और संसाधन बढ़ाने के लिए प्रशासन से लेकर शासन तक मांग भी उठाई।
 
व्यापारियों का कहना था कि आर्थिक राजधानी कानपुर नगर में बड़े बाजार, बड़े कांप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, होटल और घनी आबादी भी है। ऐसे में कानपुर में संसाधनों के लिहाज से और मजबूत होना चाहिए। इससे जिले में ही नहीं, बल्कि आसपास भी कानपुर आपदा से निपटने के लिए मदद कर सके। 
 
 
ऐसी आगजनि की घटना से सबक लेना चाहिए। प्रशासन और पुलिस महकमें को संसाधन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।- गुरजीत सिंह, व्यापारी 
 
लखनऊ से हाइड्रोलिक मंगाई गई। यहां की हाइड्रोलिक खराब बताई जाती है। अधिकारियों को इस घटना से सबक लेना चाहिए।- राहुल बलानी, व्यापारी
 
व्यापारियों का जो नुकसान है, वह क्षति मिलनी चाहिए। जिले के पास कम से कम पांच हाइड्रोलिक मशीनें होनी चाहिए।- ज्ञानेश मिश्रा, व्यापारी नेता
 
अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर जल्द पहुंच सकें, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। दमकल गाड़ियों की देरी अक्सर आग बढ़ाती है।- मनीष वसंदानी, व्यापारी
Kanpur Businessman