Bareilly: अरविंद हत्याकांड में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे के पास ठेला लगाने के विवाद में अपहरण के बाद अरविंद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिथरी थाना क्षेत्र के रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी अरविंद नकटिया में पत्नी के साथ रहता था। शनिवार को ठेला लगाने के विवाद के बाद विशाल उर्फ मूंगफली अपने साथी विशाल सिन्हा उर्फ अमित व दो नाबालिग दोस्तों के साथ अरविंद और उसके साथी विपिन को सेटेलाइट से गुलाबाड़ी नवादा शेखान उठा ले गया। बाद में विपिन को छोड़ दिया था। 

इसके बाद अरविंद की पीटकर हत्या कर दी गई थी और शव को बेड बॉक्स में बंद कर दिया था। इस प्रकरण में आरोपियों ने हत्या के दौरान वीडियो भी बनाया, जो पुलिस को मिला है। आरोपियों ने हत्या के बाद अरविंद के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप भी डाला, जो वीडियो में दिख रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गुरुवार को आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: शहर में दो दिन से नहीं उठा नौ सौ मीट्रिक टन कूड़ा, चुनाव ड्यूटी में लगे नगर निगम के कर्मचारी आज भी नहीं लौटे काम पर

 

 

संबंधित समाचार