Pakistan Violence : पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात...इमरान को 8 दिन की रिमांड पर भेजा, पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थक पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। गवर्नर हाउस हो या सेना का मुख्यालय हर जगह प्रदर्शनकारियों का कब्जा देखा जा रहा है। इमरान खान को NAB कोर्ट (नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो) ने आठ दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। इमरान सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
'मेरे साथ गंदे दिमाग से व्यवहार नहीं किया जाएगा'
इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कोर्ट में कहा कि मेरा वारंट दूसरी संस्था से आया है। मैं बीते 24 घंटे से वॉशरूम नहीं गया हूं, मेरे डॉक्टर को बुलाया जाए। मुझे डर है कि मेरे साथ गंदे दिमाग से व्यवहार नहीं किया जाएगा।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना तैनात
लाहौर। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद कई शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के बाद देश के सबसे अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया। पाकिस्तान की संघीय सरकार की ओर से जारी की गयी एक अधिसूचना के अनुसार पंजाब सरकार के अनुरोध पर गृह मंत्रालय द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक पंजाब प्रांत में तैनात किए गए सैनिकों की सही संख्या, तैनाती की तारीख और उसका क्षेत्र प्रांतीय सरकार द्वारा परामर्श के आधार पर तय किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि कानून, व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी।
ये भी पढ़ें : Imran Khan की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा, निश्चितकाल के लिए देशभर में इंटरनेट सेवा बंद
