बहराइच : महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, पहले भी हुए थे जुड़वा बच्चे

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, बहराइच । रेहुआ मंसूर गांव निवासी एक महिला ने जिला अस्पताल में एक बेटी और दो बेटे को एकसाथ जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इससे पहले भी महिला ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया था। महिला का अब बड़ा परिवार हो गया है।

तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर की रहने वाली 27 वर्षीय रूपा देवी पत्नी विजय कुमार वर्मा ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। रूपा देवी के पति विजय कुमार ने बताया कि पत्नी दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में शाम चार बजे दो पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ है।

रूपा देवी ने इससे पहले के बच्चों का जिक्र भी किया। कहा कि मेरा एक पुत्र 7 वर्ष का है और दूसरा 6 वर्ष का है, तीसरी बार में एक साथ एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ था। पुत्र के अस्वस्थ होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। जबकि पुत्री तीन वर्ष की है। अब जिला चिकित्सालय बहराइच में दो पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ है। जो सामान्य स्थिति में जन्म हुआ है और पूरी तरह तीनों बच्चे और हम स्वस्थ हैं। कुदरत के इस करिश्में को देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

ये भी पढ़ें - बहराइच : रंजिश में ग्रामीण पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार