Mohammed Shami : विश्व कप फाइनल से पहले योगी सरकार का मोहम्‍मद शमी को तोहफा, गांव में बनेगा मिनी स्टेडियम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को योगी सरकार ने विश्व कप 2023 में बेहतर प्रदर्शन के बाद तोहफा दिया है। दरअसल, शमी के गांव साहसपुर अलीनगर में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की गई है। अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने बताया कि मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में एक मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हमने प्रस्ताव भेज दिया है, मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा।

शमी ने सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट झटके
बता दें कि मोहम्मद शमी ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व कप सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी। इसी मैच में वह वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. इसके अलावा उनके नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वर्ल्ड कप 2023 में 50 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : गेंदबाजी विभाग में ऑस्ट्रेलिया पर भारी भारत, फाइनल में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?