UP Police में बड़ा फेरबदल, 167 DSP अफसरों के हुए ट्रांसफर, हीरालाल कन्नौजिया बने सीओ बहराइच, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 167 डीएसपी के तबादले कर दिए हैं। इस फरमान के तहत पुलिस विभाग में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षकों के बंपर तबादलने की सूची जारी की गई है।

ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, हीरालाल कन्नौजिया सीओ बहराइच बनाए गए हैं। वहीं कमलेश कुमार सीओ कन्नौज, देवेंद्र सिंह CO कानपुर देहात बनाए गए है। राजवीर सिंह बांदा, विजय पाल सिंह को मैनपुरी में तैनाती दी गई है। वहीं रविकांत पराशर सहारनपुर, राममोहन शर्मा औरैया भेजे गए है।

देखें पूरी सूची...

 

इसके अलावा नीलेश मिश्र बरेली, गौरव त्रिपाठी गोरखपुर, नेत्रपाल सिंह को मथुरा तो मोहसिन खान कानपुर, विशाल चौधरी पीलीभीत भेजे गए है। जबकि सुनील कुमार एटा,सुरेंद्र सिंह अयोध्या,भूषण वर्मा को मथुरा में पोस्टिंग दी गई है।

संबंधित समाचार