आधी रात उत्तरकाशी के जंगलों में लगी आग, पर्यावरण और वन्यजीवों को भारी नुकसान; NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में कल देर रात ज्ञानसू-साल्ड रोड स्थित बासुगांव के समीप जंगल में आग लग गयी।

Untitled design (32)

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड, वन विभाग, दमकल सेवा और एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभालते हुए संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पा लिया।

Untitled design (29)

जानकारी के अनुसार देर रात एसडीआरएफ को बासुगांव के निकट जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग के तेजी से आसपास के रिहायशी क्षेत्रों तक फैलने की आशंका बनी हुई थी।

Untitled design (30)

हालात की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट उजेली से हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

Untitled design (31)

अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आग आवासीय क्षेत्र तक पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। संयुक्त टीमों की तत्परता, समन्वय और लगातार मेहनत के चलते एक संभावित बड़ी घटना टल गई।

 ये भी पढ़ें  : 
Nautapa 2026 : 25 मई से 2 जून तक नौतपा, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के साथ बढ़ेगा तापमान, दान-पुण्य का विशेष महत्व

संबंधित समाचार