लखनऊ: किराए पर कमरा लेने का झांसा देकर ठगे 1.38 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जानकीपुरम, गाजीपुर और विभूतिखण्ड से सामने आए ठगी के मामले, साइबर क्राइम यूनिट की मदद से जालसाजों को ट्रेस कर रही पुलिस

लखनऊ, अमृत विचार। जानकीपुरम थानाक्षेत्र अंतर्गत एक जालसाज ने खुद को एनएसजी कमांडो बता किराए पर कमरा लेने की बात की। फिर एडवांस किराया देने का झांसा देते हुए युवक के खाते से 1.38 लाख रुपये निकला लिए। इसके अलावा जालसाजों ने गाजीपुर और विभूतिखण्ड में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकीपुरम प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के रहने वाले संजीव दुबे ने घर के ग्राउंड फ्लोर को किराए पर उठाने के लिए एक ई-कॉमर्स साइट पर विज्ञापन दिया था। सोमवार को पीड़ित के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एनएसजी कमांडो के रूप में अपना परिचय देते हुए ग्राउंड फ्लोर को किराए पर लेने की बात कही। इसके बाद एडवांस किराया देने का झांसा देते हुए पीड़ित के वाट्सएप पर लिंक भेज खाते से 1.38 लाख रुपये निकाल लिए हैं। 

वहीं, गाजीपुर के सेक्टर-16 इंदिरानगर निवासी अवध विहारी मिश्र ने बताया कि साइबर अपराधी ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 49430 रुपये निकाल लिए हैं। उधर, विभूतिखंड थाने में विक्रांतखण्ड निवासी संजय कुमार मिश्र ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उसके खाते से धोखाधड़ी कर 49,978 रुपये निकल लिए है। फिलहाल, तीनों ही मामलों में साइबर क्राइम सेल की मदद से पुलिस तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें:-यूपी राज्‍यसभा चुनाव: बागी विधायकों पर भड़के अखिलेश यादव, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा