लुटेरों का आंतक : महिला से मोबाइल और वृद्धा से छीना मंगलसूत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। चिनहट थाना अंतर्गत बाइक सवार बदमाश युवती का मोबाइल लूट कर भाग निकले। पीड़िता बाजार से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रही थी। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिये घटना स्थल के आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा, बीकेटी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे किनारे खड़ी टेंपो का इंतजार कर रही वृद्धा से कार सवार मंगल सूत्र लूटकर भाग निकाला। पीड़िता दवा लेकर घर जा रही थी। रास्ता पूछने के बहाने बदमाश ने उसे बातों में उलझाकर वारदात अंजाम दी।

चिनहट प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, गाजीपुर क्षेत्र के मुलायम नगर निवासी प्रमिला देवी गत 13 जुलाई की शाम करीब 7 बजे जानकी विहार स्थित मंडी से सब्जी खरीद कर पैदल घर लौट रहीं थी। एक हाथ में झोला व दूसरे में मोबाइल पकड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर आये दो बदमाश मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तब तक बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया लूट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, इटौंजा के शाहपुर कुनौरा निवासी संजाफिया (70) शुक्रवार सुबह शाढ़ामऊ स्थित सौ शैया अस्पताल दवाई लेने आईं थी। दवा लेने के बाद घर लौटते समय सीतापुर हाईवे किनारे खड़ी होकर टेंपो का इंतजार कर रहीं थी। इसी दौरान कार सवार युवक उनके पास रुका और रास्ता पूछने लगा। बातों में उलझा कर आरोपी महिला का मंगल सूत्र लूट कर भाग निकला। शोर मचाने पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया पीड़िता से प्रार्थना-पत्र लेकर बदमाश की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाइन सिटी के सीएमडी व उसके भाई ने हड़पा स्कूल, एफआईआर

संबंधित समाचार