बहराइच: पत्नी ने पति को बीच बाजार में जमकर पीटा, जानें पूरा मामला...देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति बोला कोर्ट मैरिज करने के बाद जमीन बेचने का दबाव बना रही पत्नी

बहराइच, अमृत विचार: कोतवाली नगर के पीपल तिराहा बाजार में शुक्रवार शाम चार बजे के आसपास एक महिला ने अपने पति पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। पति न्याय के लिए चीखता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे।

कोतवाली नगर के रोडवेज बस अड्डे पर एक युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने रोडवेज बस अड्डे पर ही पति की पिटाई शुरू कर दी। वहां भीड़ बढ़ी तो लोगों ने हटा दिया। इस पर दोनों पीपल तिराहा बाजार आए। यहां पर भी पत्नी ने पति को जमकर पीटा। पति अपने पत्नी पर दो मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा रहा है। 

साथ ही कह रहा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। अब पत्नी मकान बेचने के लिए दबाव बना रही है। जिसके चलते बवाल हो रहा है। पति महिला थाने में तहरीर देने और न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर रोडवेज चौकी है। लेकिन पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। पति और पत्नी फखरपुर और राम गांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष मंजू यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थाने पर कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: स्टे के बाद भी ग्रामीण की जमीन पर समुदाय विशेष के लोगों ने बनवा लिया मकान, मूकदर्शक बनी रही पुलिस 

संबंधित समाचार