बरेली: तौकीर की तलाश में हैदराबाद पहुंची पुलिस टीम, अफसरों का दावा- अभी तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट ने एसएसपी को दिया है गिरफ्तार करने का आदेश, 19 को है सुनवाई

बरेली, अमृत विचार। शहर में 2010 में हुए दंगे के मुख्य अभियुक्त करार दिए गए तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब हैदराबाद पहुंच गई है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने हैदराबाद में तौकीर के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। अफसरों के मुताबिक पुलिस टीम अभी हैदराबाद में ही रुकी हुई है। तौकीर का मोबाइल फोन अब भी स्विच ऑफ है।

आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा को अदालत ने पांच मार्च को दंगे का मुख्य अभियुक्त करार देते हुए पेश होने का आदेश दिया था। तौकीर के इसके बाद भी पेश न होने पर 11 मार्च को गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया। इस समय तक तौकीर के दिल्ली में होने की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। अगली सुनवाई 13 मार्च को हुई तो अदालत ने पुलिस पर तौकीर का सहयोग करने का शक जताते हुए एसएसपी को उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया। लेकिन अब भी पुलिस तौकीर के नजदीक नहीं पहुंच सकी है। अदालत में अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है, लिहाजा पुलिस लगातार तौकीर की तलाश में जुटी हुई है।

अब कहा जा रहा है कि हाल ही में तौकीर रजा के हैदराबाद में होने का इनपुट मिला है। इसके बाद एक टीम आननफानन हैदराबाद भेजी गई है। शुक्रवार को इस टीम ने तौकीर के बताए गए ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस अफसरों के मुताबिक हैदराबाद गई पुलिस टीम अब भी वहीं रुकी हुई है और तौकीर की सटीक लोकेशन मिलने का इंतजार कर रही है।

...तो क्या तौकीर की गिरफ्तारी पर एकमत नहीं है पुलिस के अफसर
सात-आठ मार्च तक सरकारी गनर साथ लिए गए घूम रहे तौकीर रजा को गिरफ्तार न कर पाने पर पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं। खुद अदालत भी इस तरह का शक जता चुकी है। दरअसल, तौकीर को दंगे का मुख्य अभियुक्त करार दिए जाने के बाद इंस्पेक्टर प्रेमनगर को अदालत का समन तामील कराना था लेकिन छह दिन का समय मिलने के बाद भी वह समन तामील नहीं करा पाए, न तय प्रक्रिया के मुताबिक तौकीर के घर पर समन चस्पा किया। माना जा रहा है कि तौकीर को इसका कानूनी लाभ मिला और इसी कारण वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद सीओ फर्स्ट संदीप कुमार सिंह को तौकीर की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। पुलिस पर इस दौरान तौकीर के दिल्ली में होने का इनपुट था लेकिन फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम दिल्ली में तौकीर के नजदीक थी लेकिन अफसरों की तरफ से कोई स्पष्ट निर्देश न मिलने की वजह से उसने तौकीर पर हाथ नहीं डाला। अब यह भी सवाल उठ रहा है कि तौकीर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के बावजूद पुलिस को उसके हैदराबाद में होने का इनपुट कैसे मिल गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: नेताओं के चहेते ठेकेदार के लिए इस्तेमाल हुआ नगर निगम का तंत्र, अब होगी जांच 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका