हल्द्वानी: गर्भवती गाय पर धारदार हथियार से हमला, गौ सेवकों ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी ने एक गर्भवती गाय पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गौ सेवकों ने आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी और आरोपी की गिरफ्तार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

पुलिस को दी तहरीर में गौ रक्षक जोगेंद्र राणा जोगी ने बताया कि गोरापड़ाव स्थित मोतीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने एक गाय के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। डॉ. तरुण गर्ग की मदद से पशुपालन विभाग के डॉ. रजनीश पाठक की गाय का उपचार और फिर गाय को हल्दूचौड़ गौशाला भेज दिया।

गौ सेवकों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायत करने वालों में नवीन अत्रि, विजय जोशी, चंदन मलारा, विक्की चौरसिया, भुवन रावत, दीपांशु पोखरिया, मुकेश आर्य, नीलू कांडपाल, मुकेश भट्ट आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा