रामपुर : पंचायत में गए ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। पंचायत में गए ग्रामीणों को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी  यासीन का कहना है कि कुछ दिन पहले भोट में पूर्व प्रधान के यहां पर पंचायत हुई थी। जिसमे वह भी शामिल होने गया था। आरोप है कि इस दौरान पंचायत में मौजूद आरोपी मोहम्मद अहमद, नब्बू,शाहिद ने गाली-गलौच करते हुए उसको लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : सड़क पर लगी रही मंडी, जाम से जूझ रहे लोग

संबंधित समाचार