Fatehpur News: प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी को किया मारने का प्रयास...एएसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी को की मारने का प्रयास

फतेहपुर, अमृत विचार। प्रयागराज में घरेलू हिंसा और महिला को जान से मारने की कोशिश की गई। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुराली व प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की शिव कुमार तिवारी की पुत्री पुनीता तिवारी की शादी ने 12 मई 2011 को प्रयागराज के नैनी थाना के चाका गांव के शशांक से हुई थी। पुनीता का आरोप है कि शादी के बाद सास, ससुर, पति, देवर दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 

उसने 13 फरवरी 2012 को एक पुत्री व 15 फरवरी 2015 को एक पुत्र को जन्म दिया। उसे पति के एक विधवा वंदना से अनैतिक संबंध होने का पता लगा। विरोध करने पर पति प्रेमिका के साथ रहने लगा। पति के कहने पर ससुर सुशील तिवारी, सास मिथलेश तिवारी, देवर प्रशांत तिवारी, देवरानी दिव्या उसे मारपीट कर घर छोड़कर जाने का दबाव बनाने लगे। 

पति ने 12 अप्रैल 2024 को पहले मारापीटा, फिर उसे समझाकर पति बाइक से प्रयागराज में अरैल घाट की ओर पुल पर ले गया। उसे नदी में पुल से फेंकने की कोशिश की। पति की मदद के लिए उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी। किसी तरह जान बचाकर वह मायके पहुंची। 

औंग पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एएसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एएसपी के आदेश पर पति समेत पांच ससुराली व प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी को डग्गामार बस में बंधक बनाकर जमकर पीटा, चालक ने बाइक सवार दो रौंदा, पढ़ें- पूरा मामला

संबंधित समाचार