लखीमपुर खीरी: शारदानगर और ओयल में फंदे पर लटके मिले दो युवकों के शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओयल में मिले शव की नहीं हुई पहचान, हाथ पर लिखा है अजीत 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र में लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन के किनारे स्थित जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है। पास में ही उसकी साइिकल खड़ी मिली है। उधर शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव सोहरिया के निकट संदिग्ध हालातों में युवक का शव बरामद हुआ है। दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

लखीमपुर सीतापुर मार्ग  पर ओयल  में स्थित राजा ओयल के रिसॉर्ट के निकट जंगल में सोमवार को 35 वर्षीय एक युवक का शव लटका देखा गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। शव के पास ही उसकी साइकिल खड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर चौकी ओयल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव नीचे उतारा और शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। 

चौकी इंचार्ज लल्ला सिंह ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के हाथ पर अजीत गुदा हुआ है। घटना स्थल पर एक साइकिल भी मिली है। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है और पहचान कराने की कोशिश कर रही है। उधर थाना शारदा नगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का पेड़ में फंदे से लटका मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: युवक ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

संबंधित समाचार