बहराइच: लोकसभा चुनाव की तैयारियों की DIG ने परखी जिले की सुरक्षा व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच,अमृत विचार। देवी पाटन मंडल के DIG रविवार रात को जिले के दौरे पर आए। उन्होंने कोतवाली देहात का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। देवी पाटन मंडल के DIG AP सिंह लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जांच के लिए रविवार रात 10 बजे अचानक कोतवाली देहात पहुंच गए।

DIG ने कोतवाली पुलिस की उपलब्धता, उपस्थिति पंजिका, बैरक समेत अन्य की जांच की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र कृटिकल मतदान केंद्रों के बारे में पूछा और चुनाव के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

loksabha elctiom

इस दौरान अपर पुलिस नगर रामानंद कुशवाहा, CO सिटी राजीव सिसोदिया, कोतवाल देहात बृजेश कुमार मिश्रा, नगर मनोज कुमार पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े :क्यों कुछ लोगों का बाल दूसरों की तुलना में जल्दी सफ़ेद हो जाता है: जानिए जल्दी सफ़ेद बाल आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या कहते हैं?

संबंधित समाचार