अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया प्रहार, कहा- 2024 के चुनावों के बाद जनता को नहीं होगा वोट देने का अधिकार 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया प्रहार, कहा- 2024 के चुनावों के बाद जनता को नहीं होगा वोट देने का अधिकार 

लखनऊ, अमृत विचार। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस चुनाव से भारत का भविष्य तय होना है। सन् 2024 के चुनावों के बाद भाजपा जनता को वोट का अधिकार ही नहीं मिलने देगी, इसलिए आज से ही सभी को प्रचार में जुट जाना है।

सपा प्रमुख शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले और घपले हुए हैं। लोगों को फर्जी केसों में फंसाने और विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकार में कालाधन और बढ़ा है।

अखिलेश ने कहा कि नौकरी देने वाली भर्ती परीक्षा का भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराके नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा किसी को नौकरी नहीं देना चाहती है। फूट डालो और राज करो अंग्रेजों वाली नीति के तहत भाजपा समाज में नफरत फैलाने और बांटने का काम कर रही है। भाजपा का एजेण्डा साम्प्रदायिकता फैलाना है। अब जनता सब जानने लगी है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: 10 लाख की आबादी आज झेलेगी बिजली संकट, जानिए किस कारण विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित?

 

ताजा समाचार

प्रयागराज: संगम नगरी में आज भी जिंदा है गंगा-जमुनी तहजीब, लाल साहब की जमीन पर बना करोड़ों का मंदिर
Lok Sabha Election 2024: कानपुर में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा के लिए बदला रहेगा यातायात...यहां से न निकलें
ओडिशा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी...चुनाव के बाद विपक्षी पार्टी का नहीं मिलेगा दर्जा
Lok Sabha Election 2024: कानपुर में प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी भरेंगे हुंकार...56 फीट लंबे मंच से गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां
मुरादाबाद : जिले में लगाए 533 नए ट्रांसफार्मरों से सुधरेगी बिजली आपूर्ति, विद्युत निगम ने बढ़ती गर्मी को लेकर कसी कमर
Lok Sabha Election 2024: कानपुर में चौथे चरण में 13 मई को चुनाव...आज थमेगा चुनावी शोर, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां