Lok Sabha Election 2024: कानपुर में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा के लिए बदला रहेगा यातायात...यहां से न निकलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए बदला रहेगा यातायात

कानपुर, अमृत विचार। दक्षिण जोन के थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में स्थित न्यू सेंट्रल पार्क में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक आरती सिहं ने दी। उन्होंने बताया कि जनसभा के चलते मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की गई है, जो सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगी।

- टाटमिल से कोई भी भारी वाहन बाबूपुरवा की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन मनोज इंटरनेशनल से दाहिने मुडक़र श्याम नगर पीएसी मोड़ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

- यशोदा नगर से किदवई नगर चौराहे की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं आएंगे। ये वाहन श्यामनगर पीएसी मोड़ से बाएं मुडक़र मनोज इंटरनेशनल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

- छोटे व हल्के वाहन बगाही चौकी से दाहिने मुडक़र साउथ एक्स माल से होते हुए साइट नंबर वन से बारादेवी सोटे बाबा हनुमान मंदिर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

- कोई भी वाहन किदवई नगर चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। इसी तरह यशोदा नगर की तरफ से आने वाले हल्के व छोटे वाहन बरगदिया तिराहे से बाएं मुडक़र घनश्यामदास चौराहे से गौशाला होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कानपुर में प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी भरेंगे हुंकार...56 फीट लंबे मंच से गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

संबंधित समाचार