लखनऊ: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला गायिका से दुष्कर्म, पारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुष्कर्म के बाद पीड़िता का बनाया आपत्तिजनक वीडियो

लखनऊ, अमृत विचार। पारा थाने में एक गायिका ने ब्याज पर रुपया देने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप का लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गायिका का आरोप है कि रुपया देने के लिए युवक ने उसे बहाने से कार्यालय में बुलाया। फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला बेहोशी हालत में उससे दुष्कर्म किया। 

जिसके बाद आरोपी ने गायिका का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर एक माह तक उसका यौन शोषण करने लगा। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि, क्षेत्र की रहने वाली गायिका ने बृजेश यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2023 में उसने अपनी ज्वैलरी बेचकर खुद का स्टूडियो खोलने का मन बनाया। रुपयों के अभाव में उसने सहयोगी से मदद मांगी। 

सहयोगी ने उसकी मुलाकात ब्याज पर रुपया देने वाले बृजेश यादव से कराई। आरोप है कि मार्च 2023 को बृजेश यादव गायिका को ब्याज पर रुपया देने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया।फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। 

इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। गायिका का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी एक माह तक उसका यौन शोषण करने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पड़ोसियों ने युवक पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

संबंधित समाचार