Farrukhabad Accident: बस ने छोटा हाथी में मारी टक्कर...एक ही परिवार के चार लोग घायल, हालत बताई जा रही गंभीर
फर्रुखाबाद में बस ने छोटा हाथी में टक्कर मार दी
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पीएसी की बस ने छोटा हाथी में चक्कर मार दी। जिससे छोटा हाथी पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएसी के जवानों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना राजेपुर के गांव नगला केवल के रहने वाले सुनील (48 ) पुत्र शीशपाल अपने भतीजे संदीप (22) और पत्नी प्रतिमा (45 ) व नाती हरिकिशन( 21) को लेकर छोटा हाथी से याकूतगंज तेहरवीं संस्कार में भाग लेने जा रहे थे।
यह लोग जैसे ही फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे उसी समय सामने से आ रही पीएसी की बस ने छोटा हाथी में टक्कर मार दी, जिससे छोटा हाथी पर सवार यह चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएसी के जवानों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चारों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: कहासुनी के दौरान मौरंग कारोबारी के भतीजे को मारी गोली...हालत गंभीर, चार के खिलाफ FIR दर्ज
