Fatehpur Crime: कहासुनी के दौरान मौरंग कारोबारी के भतीजे को मारी गोली...हालत गंभीर, चार के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में कहासुनी के दौरान मौरंग कारोबारी के भतीजे को मारी गोली

फतेहपुर, अमृत विचार। मौरंग कारोबारी के भतीजे को गोली मार दी गई। गोली आंख के पास लगने से हालत गंभीर है। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी जय कुमार सिंह मूलरूप से गाजीपुर थानाक्षेत्र के गढ़ी के रहने वाले हैं। वह मौरंग कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि भतीजा सतेंद्र सिंह उर्फ सोनू से आठ मई को किसी बात पर राधानगर के विकास उर्फ पहलवान, सामियाना निवासी बंटू सिंह की कहासुनी हुई थी। समझौते को लेकर बातचीत के लिए रात 10 बजे सामियाना शुक्ला होटल में भतीजे को विकास ने बुलाया। भ

तीजा साथी राघवेंद्र सिंह के साथ पहुंचा था। विकास, बंटू अपने दो अन्य साथियों संग पहुंचा। भतीजे से आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विकास ने तमंचे से भतीजे पर फायर किया। गोली भतीजे की बाई आंख के पास लगी। दोबारा विकास सिंह ने तमंचा लोडकर जान से मारने की धमकी दी। भतीजा जान बचाकर खेत की ओर भागा। 

राघवेंद्र का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग निकले। भतीजे को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास का तहरीर आने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। विवाद नशेबाजी में होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  इटावा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजन बोले...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज