Banda News: ट्रामा सेंटर में एंबुलेंस संचालकों की चलती मनमानी...चिकित्सक मरीजों को लिख रहे बाहर से सीटी स्कैन

बांदा के जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर में एंबुलेस संचालकों की चलती मनमानी

Banda News: ट्रामा सेंटर में एंबुलेंस संचालकों की चलती मनमानी...चिकित्सक मरीजों को लिख रहे बाहर से सीटी स्कैन

बांदा, अमृत विचार। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अव्यवस्थाओं का बोलाबाला है। यहां डॉक्टरों की जगह प्राइवेट एंबुलेस संचालकों की हुकूमत चलती है। एंबुलेस संचालक कमीशन का झांसा देकर मरीजों को जबरन रेफर करवा कर ले जाते है। टांका लगाने के नाम पर मरीजों के तीमारदारों से बाहर से धागा मंगवाया जाता है। जिम्मेदार सब कुछ देखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते है।

ट्रामा सेंटर में प्राइवेट एंबुलेस संचालक हावी हैं। इतना ही नहीं डाक्टरों के बगल में बैठ जाते है। दुर्घटना या अन्य मामले में घायल होकर आने वाले मरीजो को देख डॉक्टरो के ईद गिर्द घूमने लगते है। स्वास्थ कर्मियो के काम में भी दखल देते है। 

मरीज को भर्ती करने के बाद डॉक्टर मरीजो को बाहर के इंजेक्शन लिखते है। एंबुलेस संचालक डॉक्टरो से कह कर मरीजो का जबरन सीटी स्कैन करवा देते है। वही लोग अपनी एंबुलेस में लाद कर मरीजो को ले जाते है।

प्राइवेट सीटी स्कैन संचालक डॉक्टर और  एंबुलेस चालको को कमीशन देते है। डॉक्टरो से बात करना हो तो पहले एंबुलेस संचालक  फोन उठाते है। रात में ट्रामा सेंटर में प्राइवेट युवको का जमावडा रहा है। मरीजो के साथ अभद्रता  करते है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार 

सीएमएस डा. आरके गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। वह रात को राउंड करेंगे। अगर कोई प्राइवेट युवक मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगे।

सर्जन नहीं वार्ड ब्वाय लगाते है टांका 

दुर्घटना या अन्य हादसे में घायल होकर मरीज ट्रामा सेंटर आते है। यहां पर टांका लगाने के लिए कोई सर्जन डॉक्टर मौजूद नहीं रहते है। जब तक डॉक्टर को कॉल भेजी जाती है। तब तक मरीज की जान पर बन आती है। यहां पर मौजूद बार्ड ब्वाय टांके लगाते है। टांके लगाने के नाम पर वसूली भी जाती  है। बताया जाता है कि कॉल भेज के बाद भी डॉक्टर नही आते है। 

तीमारदारों को लूट रहे मेडिकल स्टोर संचालक 

जिला अस्पताल के इई गिर्द खुले मेडिकल स्टोर संचालक मरीजो को खुले आम लूट रहे है। ट्रामा सेंटर से वार्ड व्याय मरीजो को टांका लगाने के लिए बाहर से धागा मगवाता है। रात को मेडिकल स्टोर संचालक दो सौ का मिलने वाला धागा तीन सौ और चार सौ में बेचा जाता है। इस तरह से डॉक्टर तो तीमारदारो लूट रहे है। मेडिकल स्टोर संचालक भी तीमारदारो को अपना लूट रहे है। 

डेढ माह से बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन 

जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन डेढ माह से बंद पड़ी है। मरीजो की सीटी न होने से तीमारदारो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जरा सी खरोंच आने पर डॉक्टर सीटी स्कैन करवाने की पर्ची थमा देते है। सीटी स्कैन के रेडियोग्राफर ने बताया कि उच्चाधिकारियो को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- Kannauj: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन...पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, प्रत्याशी भी करेंगे घोषित

ताजा समाचार

Video: पीएल पुनिया बोले-देश से संविधान मिटाना है BJP का काम, आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात   
एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, कंपनी ने ब्रिटिश कोर्ट में साइड इफेक्ट की बात स्वीकारी 
Lok Sabha Election 2024: Unnao में आठ प्रत्याशी लोकसभा चुनाव मैदान में, किसी ने नहीं वापस लिया नाम...
Unnao: आठ दिन पहले हुई थी शादी...पति ने ही पत्नी की मुंह दबाकर बेरहमी से कर दी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Unnao News: जनपद की सीमाओं पर हो रही सघन चेकिंग...वाहनों पर लगे झंडों को उतरवा रही स्टेटिक मजिस्ट्रेट
बरेली: हिंदू युवक से विवाह करना पड़ा भारी, परिवार वाले बने जान के दुश्मन...SSP से लगाई न्याय की गुहार