बरेली: हिंदू युवक से विवाह करना पड़ा भारी, परिवार वाले बने जान के दुश्मन...SSP से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक युवती ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू युवक के साथ विवाह कर लिया। उसके बाद उसके परिवार वाले उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। वहीं उसके के ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस कारण वह आज एसएससी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक थाना हाफिजगंज के रिठौरा मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुस्लिम धर्म से आने वाली साइना बी ने हिंदू धर्म अपनाकर मोहल्ले के ही आकाश पुत्र सुखपाल से प्रेम विवाह कर लिया है और उसने अपना नाम बदलकर सोनी पत्नी आकाश रख लिया। अब सोनी के परिजन उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। सोनी ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने बताया की उसके पति और ससुराल वालों के मायके वाले जान के दुश्मन बन गये हैं। वहीं परिजन का कहना, अगर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत...मचा कोहराम

संबंधित समाचार