बदायूं: पोलिंग बूथ पर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रात्रि में घर जा सकेंगी महिला कार्मिक, ये हैं नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: लोकसभा चुनाव में डयूटी करने वाली महिला कार्मिकों को काफी सहुलियत प्रदान की है। वह बूथ पर पहुंचने के बाद सारी प्रक्रियाएं पूरी  कर रात्रि  में अपने घर जा सकेंगीं। परंतु उन्हें सुबह मतदान दिवस पर मॉकपोल से पूर्व ही मतदेय स्थल पर पहुंचना होगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बदायूं संसदीय सीट पर सात मई को मतदान होना है। 

इस चुनाव में करीब 15 हजार से अधिक कार्मिकों की डयूटी लगाई गई है। इनमें महिला कार्मिक भी शामिल हैं। जानकारी देते हुए उप निर्वाचन अधिकारी डॉ वैभव शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार महिला कार्मिकों की डयूटी उनकी ही विधानसभा क्षेत्र में लगाई जाएगी।

जिससे उन्हें रात्रि में विश्राम करने की सहुलित मिल सके। उन्होंने बताया कि अधिकांशल पर पहुंचने के बाद सारी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। उसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए घर जा पाएंगी। उन्हें मतदानमहिला कार्मिकों को मतदेय स्थ दिवस पर सुबह मॉकपोल से पूर्व ही पोलिंग बूथ पर पहुंचना होगा। बताया कि मतदान में लगे कार्मिकों को दिए जाने बस्ते में सभी कार्मिकों के पद वार पहचान पत्र दिए जाएंगे। पहचान पत्र पर विभागाध्यक्ष द्वारा किए हस्ताक्षर मान्य होंगे। अब तक सहायक निर्वाचन अधिकारी की मुहर व हस्ताक्षर होते थे। लेकिन इस बार बदलाव किया गया है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतपत्र से किया मतदान

 

संबंधित समाचार