खटीमा: नेपाल से तस्करी कर लाए गए लाखों रुपये के लाइटर बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर सीमावर्ती गांव में झाड़ियों में छिपाई गई लाखों के लाइटर बरामद करने में सफलता मिली है। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना झनकइया के उपनिरीक्षक मनोज देव टीम के साथ सीमावर्ती गांव वनमहोलिया में पहुंचे।

पुलिस ने पूजा निवासी वन महोलिया के घर के बाहर झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखे हुए सात कट्टों में भरा समान बरामद किया। जांच में पता चला कि सात कट्टों में कुल 21 पेटियों में लाइटर भरे हुए थे। प्रत्येक पेटी में 420 पीस अर्थात कुल 21 हजार लीटर बरामद हुए। पूछताछ में करने पर पता चला कि यह समान वन महोलिया निवासी अर्जुन का बताया जा रहा है।

बरामद लाइटर की कीमत दो लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद समान को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। टीम में सरिता विश्वकर्मा, ताजुद्दीन आदि थे।

संबंधित समाचार