Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने आकाश दीक्षित को बनाया प्रदेश सचिव...कांग्रेसियों ने दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने आकाश

बांदा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद करने में जुटी हुई है। बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं को संगठन में तवज्जो देकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी युवा कांग्रेसी आकाश दीक्षित को यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया है। 

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने श्री दीक्षित को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में काम करने और संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत रहने की हिदायत दी है। आकाश के मनोनयन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, युवा नेता केशव पाल, एनएसयूआई अध्यक्ष शनि कुमार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह समेत सभी कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पनकी मंदिर से किया दंडवत प्रणाम चालू...पुलिस ने बजरंग दज प्रमुख को किया हाउस अरेस्ट

संबंधित समाचार