रामपुर: मक्का-मदीना में धरना-प्रदर्शन करने पर होगी कार्रवाई, गिरफ्तार कर तीर्थ यात्रा पर लगाया जा सकता है प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। आजमीने हज को मक्का या मदीने में धरना प्रदर्शन करना या सऊदी हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी करना भारी पड़ सकता है। तीर्थ यात्री सऊदी सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस भी नहीं करें। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

आजमीने हज (हज यात्रा पर जाने वाले) के लिए किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि किया जाना भी वर्जित होगा। गिरफ्तार किए जाने पर हमेशा के लिए प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जीशान मलिक ने बताया कि हज वीजा पर तीर्थ यात्रियों द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि करना वर्जित है। यदि आजमीने हज ऐसी किसी गतिविधि करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

भारत के महावाणिज्य दूतावास जद्दा में हज यात्रियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि मक्का मुर्करमा और मदीना मुनव्वरा में मस्जिदों पर झंडे या किसी भी प्रकार के बैनर फहराना, मस्जिदों के फर्श  पर पड़ी दूसरों की वस्तुओं को उठाना। 

सऊदी सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करना या झगड़ा करना, धरना देना और सऊदी हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी करना वर्जित है। सऊदी अधिकारियों को आजमीने हज को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके अलावा हिरासत में लेकर भारी जुर्माना या स्थाई प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में आज नहीं हुई सुनवाई, अब होगी कल

 

 

संबंधित समाचार