प्रयागराज: उपखंड शिक्षा अधिकारी की पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव
प्रयागराज, अमृत विचार। मुट्ठीगंज थाना अंतर्गत एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। घटना बुधवार देर रात की है।
मुट्ठीगंज कल्लू कचौड़ी चौराहे के समीप रहने वाले अमरदीप जायसवाल जौनपुर में उपखंड शिक्षा अधिकारी है। पत्नी आंचल जायसवाल शुक्रवार की सुबह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। कमरे का दरवाजा न खुलने पर घरवाले परेशान हो गये। कमरे में झांककर देखा गया तो आंचल का शव फंदे से लटक रहा था। परिवार के लोगो ने सूचना मुठ्ठीगंज पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर इंस्पेक्टर सुनील वाजपेयी और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। दरवाजे को तोड़कर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आंचल के साथ दो बच्चे और सास ससुर ही रहते थे। मौके पर रही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये है। पुलिस के मुताबिक आंचल और उनके सास-ससुर के बीच किसी बात को लेकर एक दिन पहले विवाद हुआ था। घटना के बारे में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। उधर पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति अमरदीप भी घर पहुंच गये। फिलहाल अभी मौत का कारण स्पष्ट हो सका है।
ये भी पढ़ें -हरदोई: बहन के शव को उठा कर डाक्टर के पास पहुंचा भाई!... जानिए क्या है पूरा मामला
