हरदोई: बहन के शव को उठा कर  डाक्टर के पास पहुंचा भाई!... जानिए क्या है पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी के 11 महीनें बाद हुई गर्भवती की मौत, पति बोला,ज़हर खाया,भाई ने फिलहाल नहीं लगाया आरोप

हरदोई। शादी के 11 महीनें बाद ही गर्भवती ने घरेलू बात से खफा हो कर कोई ज़हरीली चीज़ खा ली,हालत बिगड़ने पर उसे कहीं ले जाया जाता,लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इसका पता होने पर वहां पहुंचा उसका भाई बहन का शव देख कर बदहवास हो गया और उसे ज़िंदा समझ कर उसका शव उठा कर मेडिकल कालेज पहुंच गया,डाक्टर के सॉरी बोलने पर वह दहाड़ मार-मार कर रोने लगा,हालांकि उसने कोई आरोप नहीं लगाया,पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि कोतवाली देहात के चांद बेहटा के रामलोटन शुक्ला की 26 वर्षीय पुत्री कंचन की शादी करीब 11 महीनें पहले टड़ियावां थाने के नेक लालपुरवा मजरा लिलवल  निवासी अनिल दीक्षित के साथ हुई थी। कंचन गर्भवती थी। जैसा कि उसके पति अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी ने बुधवार की देर रात को किसी घरेलू बात से खफा हो कर कोई ज़हरीली चीज़ खा ली। पहले तो कुछ पता नहीं हुआ,कंचन को उल्टियां होने और मुंह से झाग निकलती देख जब तक उसे कहीं इलाज के लिए ले जाया जाता,उससे पहले ही कंचन की मौत हो गई। बहन की मौत की खबर सुन कर उसका भाई अंकुर शुक्ला लालपुरवा पहुंचा और अपनी बहन को ज़िंदा समझ कर उसका शव उठा कर मेडिकल कालेज की तरफ दौड़ पड़ा,लेकिन वहां के डाक्टर ने कंचन को देखते ही सॉरी बोल दिया। इस तरह हुई कंचन की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। भाई अंकुर शुक्ला ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें -अंबेडकरनगर: जलालपुर ईओ ने आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां, चहेते ठेकेदार को दिए एक करोड़ 99 लाख का टेंडर

संबंधित समाचार