Auraiya: हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आया किसान; मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। टिनशेड के ऊपर टूटकर गिरे बिजली के तार से एक किसान की मौत हो गई। किसान टिनशेड के नीचे जानवरों को चारा डाल रहा था। इसी दौरान यह जानलेवा हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंकट से मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम रजुआमऊ निवासी मान सिंह भदौरिया पुत्र रामस्वरूप भदौरिया उम्र लगभग 57 वर्ष टिनशेड के नीचे बंधे जानवरों को चारा डाल रहे थे, तभी टिनशेड के ऊपर से गुजरी बिजली की 11 हजार की एचटी लाईन टूटकर टीनशेड पर टूटकर गिर गई, जिससे टिनशेड में बिजली का करंट दौड़ गया। टिनशेड में नीचे लोहे के खम्बे लगे होने से बिजली का करंट नीचे भी दौड़ गया, जिससे जानवरों को चारा खिला रहे किसान भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। 

बिजली का करंट इतना तेज था जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी रमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं। सूचना पर पहुंचे निरीक्षक रवी श्रीवास्तव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख शरद राना भी मौके पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें- Etawah: पति की हत्या में पत्नी व प्रेमी को मिला आजीवन कारावास; कोर्ट ने लगाया तीस-तीस हजार रुपये का जुर्माना

संबंधित समाचार